{"_id":"5b4cde364f1c1b45748b536b","slug":"141531764278-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में दंपति से दो लाख के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुवायां में दंपति से दो लाख के जेवर लूटे
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां में दंपति से दो लाख के जेवर लूटे
बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, बदमाश पकड़ से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति से लगभग दो लाख रुपये कीमत के जेवर लूट लिए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है, लेकिन पुलिस का रवैया नहीं बदल रहा है।
गांव फत्तेपुर बुजुर्ग निवासी संजीव कुमार रविवार रात लगभग साढ़े सात बजे बाइक से सुसराल से पत्नी की विदा कराकर घर जा रहे थे। अगौना फत्तेपुर मार्ग पर गांव से कुछ पहले ही पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और तमंचा तानते हुए शोर नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद बदमाशों ने संजीव की पत्नी से सोने का हार, झाले, मंगलसूत्र, नथुनी, कमरबंद, पायल, लड़ी, अंगूठी और दो मोबाइल लूट लिए। लूट के बाद बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद संजीव ने शोर मचाया तो गांव से लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद संजीव ने परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जेवर लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
00
लगतार हो रही घटनाएं, पुलिस पंगु
पुवायां। पुवायां कोतवाली क्षेत्र में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस की तंद्रा नहीं टूट रही है। मई से अब तक चोरी लूट की तमाम वारदातों के बाद भी बदमाश घटनाओं को अंजाम देते घूम रहे हैं और पुलिस मुआयने के नाम पर पूछताछ की चुप्पी साधकर बैठ जाती है, इससे लोगों में रोष है। मई से अब तक हुई घटनाओं पर डालते हैं एक नजर-
00
-सात मई की रात पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी उमेशचंद्र मिश्रा के घर से चोर 20 हजार की नकदी सहित चार लाख रुपये संपत्ति चोरी।
-आठ मई को गांव जारमानो निवासी वीरपाल का थैला काट कर 50 हजार रुपये चोरी
-नौ मई की रात पुवायां कोतवाली के बिल्कुल पास स्थित निरंकार नाथ सुधीर कुमार ज्वैलर्स से चार लाख रुपये के चांदी के जेवर चोरी।
-गड़ा सोना सस्ता दिलाने के नाम पर लखनऊ के अभिमन्यु से 5.80 लाख की लूट।
-28 मई की रात पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी पुष्पेंद्र कुमार के घर से सोने की लड़ी, 19 हजार रुपये और दो मोबाइल चोरी।
-एक जून को गांव सतवां बुजुर्ग के विजय सिंह की बाइक की डिग्गी से पुवायां में एक लाख रुपये चोरी।
-पांच जून को पुवायां के व्यापारी विनोद गुप्ता को नशा देकर लूट।
-आठ जून की रात गांव बसखेड़ा खुर्द निवासी अजय कुमार के घर से बीस हजार की नकदी और जेवर चोरी।
-दो जुलाई को पुवायां की स्टेट बैंक से नगर के ही बलजीत सिंह के एक लाख रुपये गायब।
-11 जुलाई को गांव रघुनाथपुर में ओमकार सिंह, प्रत्वीराज सिंह, विनोद सिंह के घर से एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी।
-15 जुलाई को गांव फत्तेपुर बुजुर्ग के संजीव कुमार और उनकी पत्नी से दो लाख के जेवर लूटे।