फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मकान का ताला तोड़कर नकदी जेवर सहित तीन लाख की संपति चोरी

मकान का ताला तोड़कर नकदी जेवर सहित तीन लाख की संपति चोरी

Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर नकदी जेवर सहित तीन लाख की संपति चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। शनिवार रात नगर में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी,जेवर सहित करीब तीन लाख रुपये सामान की चोरी कर ली। रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर सूचना दी गई तो पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर राइस मिल कालोनी निवासी सत्यदेव गुप्ता को बीमारी के चलते उनके पुत्र शैलेंद्र बाबू गुप्ता उन्हें इलाज के लिए गुड़गांव ले गए हैं। सत्यदेव की पुत्री ममता गुप्ता गांव चकऊदन में अनुदेशक है और पिता के साथ ही रहती है। शनिवार शाम ममता गुप्ता मकान में ताला डालकर अपने ताऊ नगर के ही मोहल्ला गढ़ी निवासी प्रकाशचंद्र गुप्ता के घर चली गईं। रात में चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे 50 हजार रुपये, सोने की दो लर, चार चूड़ी, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, नेकलेस और तमाम कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला टूटा देख ममता को सूचना दी। ममता ने घर जाकर चोरी गए सामान का आकलन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। ममता ने घटना की जानकारी पिता और भाई को भी दी है। कोतवाली प्रभारी सुधाकर पांडे ने बताया कि ममता गुप्ता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
लगातार चोरियों से लोगों में दहशत, कसबा इंचार्ज को हटाने की मांग
पुवायां। नगर में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है। पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने टाउन इंचार्ज को हटाए जाने की मांग करते हुए एसपी से चोरियों का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच को लगाए जाने की मांग की है।

कसबे के हालात यह हो गए हैं कि यदि किसी को जरूरी काम से बाहर जाना हो और घर में बाहर से ताला लगा हो तो चोर वारदात करने से नहीं चूकते हैं। कुछ लोग चोरी की बढ़ रही घटनाओं के पीछे स्मैकियों का हाथ मानते हैं। लोगों का कहना है कि नशे ही लत पूरी करने के लिए नशेड़ी घरों में चोरी की घटनाओं की अंजाम दे रहे हैं। पुलिस गश्त के नाम पर राजीव चौक पर रुक कर खानापूरी करती है। कसबा इंचार्ज संजीव सिंह के कार्यकाल में डॉ. हरीश दीक्षित, कोतवाली के पास सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी और जीएफ कॉलेज के शिक्षक के घर सहित चोरी की तमाम बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उनका हलका नहीं बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed