फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Fri, 03 May 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
कलान (शाहजहांपुर)। गांव सनाय की मोड़ के पास बुधवार रात पैदल खड़े वृद्ध की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सनाय निवासी 70 वर्षीय नंदराम को बुधवार रात 11 बजे बदायूं फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव की मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे नंदराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बदायूं के थाना उसावा निवासी बाइक सवार सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नंदराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। नंदराम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र अशोक है। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed