{"_id":"5b91713b867a557f6e537bd8","slug":"131536258363-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौना खुर्द में जंगली कुतों ने दस लोगों को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौना खुर्द में जंगली कुतों ने दस लोगों को घायल किया
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगौना खुर्द में जंगली कुत्तों के हमले में दस लोग घायल
गन्ने के खेतों में है कुत्तों का झुंड, देखते ही कर देता है हमला
गांव में दहशत, लोगों ने बच्चों पर बढ़ाई निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। जंगली कुत्तों का एक झुंड पुवायां के गांव अगौना खुर्द और अगौना बुजुर्ग के पास गन्ने के खेतों में आ पहुंचा है। यह कुत्ते लोगों को अकेला देखते ही हमलाकर घायल कर देते हैं। दो दिन में दो बच्चों सहित दस लोग कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं, इससे लोगों में दहशत है।
सीतापुर जिले में कुछ माह पूर्व जंगली कुत्तों ने कई लोगों को घायल कर दिया था तो कई लोग कुत्तों के हमले में मौत के मुंह में चले गए थे। अब पुवायां क्षेत्र में दो दिन में छह लोगों के घायल होने से अगौना खुर्द, अगौना बुजुर्ग और आसपास के गांवों के लोग परेशान हो उठे हैं। गांव डूंड़ा निवासी राजू बुधवार को किसी काम से छोटे अगौना गए थे। रास्ते में गन्ने के खेत के पास कुछ कुत्ते दिखाई दिए। राजू के पास पहुंचने पर कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। इसी प्रकार गांव अगौना खुर्द के राहुल अग्निहोत्री,राममोहन, मनोहरलाल, बलराम वाजपेयी और गांव अगौना बुजुर्ग निवासी विश्राम, केशव वाजपेयी, मोहिनी, सीटू को जंगली कुत्ते खेत पर हमलाकर घायल कर चुके हैं। कुत्तों के हमले में घायल होने के बाद लोगों का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों ने सरकारी अस्पताल से एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए हैं। घायलों के अनुसार जंगली कुत्ते देखने में आम कुत्ते जैसे ही हैं, लेकिन यह झुंड में हमला करते हैं। कुत्तों के हमले में दो दिन में छह लोगों के घायल होने के बाद लोगों ने खेतों पर जाने में सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। बच्चों को खेतों की ओर जाने से मना कर दिया गया है।
सर्प दंश की किशोरी की मौत
बंडा। गांव मोहद्दीनपुर निवासी राजेश शर्मा की 20 वर्षीय पुत्री सुप्रिया वर्मा बुधवार रात घर में सो रही थी। रात में कहीं से एक सांप उसके बेड पर आ गया और किशोरी को काट लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर सुप्रिया को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।