{"_id":"5b4b8b554f1c1b51748b50d1","slug":"131531677525-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में करंट से चिपक कर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली में करंट से चिपक कर युवक की मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में करंट से चिपक कर युवक की मौत
गांव शव आने पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के गांव नगला पृथ्वी उर्फ नगरिया के एक युवक की बरेली स्थित टेंट हाउस में करंट लगने से मौत हो गई। शव लेकर गांव पहुंचे लोगों को परिजनों ने पकड़ लिया और हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए उसका शव बरेली ले गए।
गांव नगला पृथी उर्फ नगरिया का 40 वर्षीय ओमप्रकाश बरेली में सुरेश शर्मा नगर चौराहा पर कलकत्ता टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे टेंट हाउस में करंट लगने से उसकी बरेली में मौत हो गई। टेंट स्वामी ने अपने दो कर्मचारियों के साथ उसका शव एंबुलेंस से गांव भेजा तो हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों की काफी भीड़ मृतक के घर लग गई। शव के साथ पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और शव सहित एंबुलेंस लेकर थाने आ गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शव का पीएम करा देने की हामी भरी लेकिन मुकदमा बरेली जाकर दर्ज कराने की सलाह दी। पुलिस के समझाने पर परिजन शव लेकर बरेली चले गए। मृतक ओमप्रकाश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।