फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पेड़, घर जलने के मामलों में रिपोर्ट दर्ज

पेड़, घर जलने के मामलों में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
पेड़, घर जलने के मामलों में रिपोर्ट दर्ज
खुटार(शाहजहांपुर)। गांव सीतापुर निवासी अनिल वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच दिन पूर्व गांव के ही ओमप्रकाश वर्मा और उसके पुत्र हिमांशु वर्मा उर्फ तोखन ने अपने गन्ने की पताई जलाई थी, जिसमें उसके आम के फलदार आठ पेड़ जल गए। शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि पेड़ कटवा लो नहीं तो फिर से आग लगा देंगे।
विज्ञापन

उधर गांव टाह खुर्द कलां निवासी हकीक, मुकीम, रामसिंह यादव, कालिका प्रसाद, शिशुपाल, अयूब, मोहम्मद फरियाद, तौफीक, अनबार, वल्लू शाह, साहिद खां, लियाकत, नवीशेर, इकरार, खुशीराम, राधेश्याम, अलीशेर, शराफत खां, इसराइल, रामपाल, निसार, रहीस, रफीक खां, रफ्फन, साविश, जलालूदीन, रियासत, सज्जाद ने संयुक्त रूप से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 अप्रैल को गांव के ही हरद्वारी के खेत में कंबाइन से गेहूं काटा जा रहा था। कंबाइन गांव नवदिया प्रेमराज के परमजीत सिंह की थी। गेहूं काटते समय चालक जसपाल की लापरवाही से गेहूं में आग लग गई। आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया और उन लोगों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने में हरद्वारी का भी दोष है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed