Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered over allegations of obtaining two passports by altering date of birth and name

Kushinagar News: जन्मतिथि और नाम बदलकर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of obtaining two passports by altering date of birth and name
एक ही व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग जन्मतिथि और पहचान के साथ जारी हुए दो पासपोर्ट
विज्ञापन


पासपोर्ट कार्यालय की जांच में हुआ खुलासा, कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप
लक्ष्मीपुर। नाम और जन्मतिथि में हेरफेर कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पासपोर्ट कार्यालय की जांच में एक ही व्यक्ति के नाम और पते में अंतर के साथ दो पासपोर्ट जारी होने की पुष्टि हुई है। मामले में कुबेरस्थान थाने में महेश कुमार के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की ओर से 29 जून 2026 को भेजे गए पत्र के आधार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी महेश चौहान के नाम से जारी पासपोर्ट संख्या H0978636 में जन्मतिथि एक जुलाई 1975 दर्ज है। यह पासपोर्ट तीन अक्तूबर 2008 को जारी हुआ था और इसकी वैधता दो अक्तूबर 2018 तक थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पासपोर्ट संख्या V1397532 में नाम महेश कुमार पुत्र शंकर चौहान और जन्मतिथि 28 दिसंबर 1990 दर्ज है। यह पासपोर्ट 16 जुलाई 2021 को जारी किया गया था। इसमें पता बड़गांव टोला बेलवनिया, पोस्ट सिसवा, कुशीनगर दर्ज है। जांच के दौरान दोनों पासपोर्ट बनवाने में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज का मिलान किया गया। दूसरे पासपोर्ट के आवेदन में कक्षा 10 का अंकपत्र और आधार कार्ड लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड में नाम महेश शंकर चौहान और जन्मवर्ष 1975 दर्ज होने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, दस्तावेज की जांच से नाम और जन्मतिथि में कथित हेरफेर कर दूसरा पासपोर्ट बनवाने का मामला उजागर हुआ। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह की तहरीर पर कुबेरस्थान थाने में महेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed