Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire breaks out in house due to electronic decorative lights; one lakh rupees kept in a shrine (temple) get burnt.

Muzaffarnagar News: इलेक्ट्रॉनिक झालर से घर में लगी आग, मंदिर में रखे एक लाख रुपये जले

Wed, 11 Nov 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house due to electronic decorative lights; one lakh rupees kept in a shrine (temple) get burnt.
मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में सोमवार रात एक मकान में आग लग गई। इलेक्ट्रॉनिक झालर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी इस आग में घर का कीमती सामान और मंदिर में रखे एक लाख रुपये जलकर राख हो गए। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए और आग रसोई में रखे गैस सिलिंडर तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी बस स्टैंड के पास रहने वाले शेरू कुमार स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात करीब ढाईं बजे उनका परिवार मकान की छत पर बने आवास में सो रहा था। सामान जलने की आवाज सुनकर शेरू कुमार की पत्नी आकांक्षा की नींद खुल गई। कमरे में आग लगी देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिससे शेरू कुमार और उनके बच्चे आरव (14) व नंदन (10) जाग गए। परिवार ने तुरंत मकान से बाहर निकलकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। रात में गश्त कर रही पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ भोपा राधा रमन ने बताया कि पीड़ित शेरू कुमार ने उन्हें जानकारी दी। शेरू कुमार के अनुसार, दिवाली की सजावट के लिए लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक झालर से आग लगी थी। इस हादसे में मंदिर में पूजा के लिए रखे एक लाख रुपये और घर का अन्य कीमती सामान जल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed