Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four women from Mau arrested for theft, two mangalsutras recovered

Ballia News: मऊ की चार महिलाएं चोरी के आरोप में गिरफ्तार, दो मंगलसूत्र बरामद

Wed, 11 Nov 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four women from Mau arrested for theft, two mangalsutras recovered
गड़वार (बलिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए मऊ निवासी चार वांछित महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पीली धातु के दो मंगलसूत्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि मंगलसूत्र चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जंगली बाबा इंटर कॉलेज गड़वार के समीप घेराबंदी कर रविवार सुबह चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनकी पहचान मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सीमा प्रियंका, राजमति, पुष्पा देवी और पिंकी देवी के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल सुचि पाल, लक्ष्मी गुप्ता और प्रेयशी वर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed