{"_id":"6af3731b9a812ee47603fbc2","slug":"one-dead-two-injured-in-car-bike-collision-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-108848-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। थाना क्षेत्र के बम्हरौली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बुलेट मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है।
ग्राम सिलारी निवासी अरविंद कुशवाहा (30) और अजय कुशवाहा (22) बुलेट मोटरसाइकिल से बाजार से खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बम्हरौली के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद की मौत हो गई। जबकि, अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार में सवार उरई निवासी रामप्रकाश भी हादसे में घायल हो गए। वह उरई से भांडेर की ओर जा रहे थे।
आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. कमलेंद्र सिंह ने उपचार किया। हालत गंभीर होने पर अजय कुशवाहा और कार सवार रामप्रकाश को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर सीओ मोंठ सुनील कुमार शर्मा और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।