{"_id":"5c474580bdec222b6e16bd6a","slug":"121548174720-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। कस्बे में हमजापुर चौराहे के पास स्थित एक बंद मकान का चोरों ने सोमवार रात ताला तोड़ दिया और यहां से सोने-चांदी के जेवर व कीमती साड़िया़ं, सिलिंडर, नकदी समेत लाखों की चोरी कर ले गए। मकान मालिक घटना के समय परिवार समेत गांव वाले मकान में थे। मंगलवार शाम यहां मकान में आने पर जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली और जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
कस्बा निवासी नरेश कुमार हमजापुर चौराहे के पास स्थित मकान में ताला डालकर पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के साथ 20 जनवरी को हरिद्वार गए थे। वहां से 22 जनवरी को लौटने के बाद गांव इनायतपुर स्थित मकान पर पिता ईश्वरी प्रसाद के पास चले गए। इसी बीच चोरों ने उनके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और यहां से एक सोने का हार, सोने की नथ, एक जोड़ी झुमकी, चार सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र, पाजेब, करधनी, पायलें, 20 हजार रुपये, पांच कीमती साड़ियां और दो सिलिंडर चोरी कर लिए और भाग गए। मंगलवार शाम करीब पांच बजे नरेश जब हमजापुर स्थित मकान पर पहुंचे तो देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो छत पर बने दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और बक्से से नकदी जेवर आदि सामान गायब था। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना कर आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों की सुरागरसी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।