फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जहरखुरानों ने दो युवकों से लूट ली नकदी

जहरखुरानों ने दो युवकों से लूट ली नकदी

Fri, 09 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरानों ने दो युवकों से लूट ली नकदी
शाहजहांपुर। दिल्ली से कमाई करके घर लौट रहे दो युवकों को जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने लूट लिया। एक युवक को शाहजहांपुर जीआरपी ने, तो दूसरे युवक को रोजा जीआरपी ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश में आने पर दोनों चले गए।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव आनंदपुर सरौदा निवासी राम अवतार का 22 वर्षीय पुत्र दामोदर दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। दिवाली पर रुपये नहीं मिल पाने के कारण वह भैया दूज पर ट्रेन से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे जहर खुरान गिरोह के सदस्य मिल गए और उन लोगों ने उसे अपनी मीठी मीठी बातों में फंसा लिया। रास्ते में उसे खाने की चीज में नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया। जहर खुरान गिरोह के सदस्य उसके पास से रुपयों से भरा पर्स लूट ले गए। उसे रोजा जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार सुबह बेहोशी की हालत में पाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। होश में आने पर उसने अपना नाम बताया, बाद में परिवार वाले उसे घर लेकर चले गए। वहीं एक 30 वर्षीय युवक को भी जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। उसे बृहस्पतिवार रात दस बजे जीआरपी ने शाहजहांपुर स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां देर रात होश में आने पर वह बिना बताए चला गया।
विज्ञापन

जीआरपी की लापरवाही आई सामने
जिला अस्पताल युवक को लेकर जीआरपी का सिपाही या दरोगा के जाने के बजाय उसे मूंगफली बेचने वाले युवकों की सुपुर्दगी में देकर भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने इस पर एतराज जताते हुए जीआरपी के सिपाही को भेजने को कहा। अस्पताल चौकी इंचार्ज ने जीआरपी इंचार्ज अरविंद पांडेय को कॉल की। तब जीआरपी पहुंची और उसे एडमिट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed