{"_id":"5c1510b6bdec225b6279b155","slug":"11544884406-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 15 Dec 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
मदनापुर (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का पति ने गला दबा दिया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव बरीखास निवासी अवधेशा देवी ने बताया कि उसने बेटी शीलम की शादी थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव महोलिया निवासी विश्वजीत के साथ सात माह पहले की थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया, तब से वह बरीखास स्थित मायके में रह रही थी। आरोप है कि शुक्रवार को पति विश्वजीत बरीखास पहुंच गया और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने शीलम का गला दबा दिया, इससे वह बेहोश हो गई। घटना के बाद आरोपी पति भाग गया। मां अवधेशा ने पुलिस को तहरीर देने के बाद बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।