फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ...तो दोस्त ने ही किया बबलू का कत्ल

...तो दोस्त ने ही किया बबलू का कत्ल

Thu, 09 May 2019 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
...तो दोस्त ने ही किया बबलू का कत्ल
निगोही(शाहजहांपुर)। दो मई को ईशापुर गांव के पास खेत में एक युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त पीलीभीत के थाना बीसलपुर गांव महमदपुर भजा के बबलू कश्यप (33) रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बबलू के एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव महमदपुर भजा निवासी माया देवी पुत्र वधू सोनी के साथ बुधवार को निगोही थाने पहुंची। थानाध्यक्ष दलवीर सिंह को उन्होंने बतायास कि उसका पुत्र बबलू कश्यप एक सप्ताह से गायब है। इस पर एसओ ने मायादेवी को अज्ञात युवक के शव का फोटो और उसके कपड़े दिखाए तो वह रोने लगीं। मृतक उनका बेटा बबूल निकला। मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया वह मायके सीतापुर गईं थी। उसके पति को गांव का ही हरिपाल अपनी बाइक पर बैठाकर घर से दो मई को लेकर आया था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। एक माह पहले किसी बात पर झगड़ा हो गया था। बाद में समझौता भी हो गया था। पत्नी का आरोप है कि हरिपाल ने ही उसके पति की गमछे से गला दबाकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। उसने बताया कि हरिपाल से जब जानकारी की तो उसने बताया कि बबलू का बदमाश अपहरण करके कहीं लेकर चले गए हैं। वह बदमाशों की पकड़ से छूटकर जान बचाकर भाग आया है। हरिपाल के सिर में चोट हैं। उसका उपचार बरेली चिकित्सालय में चल रहा है। मृतक की पत्नी सोनी की तहरीर पर पुलिस ने हरिपाल के खिलाफ बबलू कश्यप की हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। बबलू कश्यप की 12 वर्षीय लक्ष्मी, आठ वर्षीय पूजा, पांच वर्षीय सत्यवीर, तीन वर्षीय बेटा अंश है। थानाध्यक्ष दलवीर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed