{"_id":"5b4106b34f1c1b5d478b531c","slug":"111530988211-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जले सराफा व्यापारी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में जले सराफा व्यापारी की इलाज के दौरान मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में जले सराफा व्यापारी की मौत
0 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा घर में मचा कोहराम
0 भाई ने बताया कि मृतक ने पत्नी और साले के खिलाफ दिए हैं बयान
फोटो-32, शोकाकुल परिजन।
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में जले एक सराफा व्यापारी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।
नगर के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी 33 वर्षीय प्रदीप गुप्ता की खुटार में पूरनपुर रोड पर सराफा की दुकान है। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग प्रदीप के घर पहुंचे तो प्रदीप जलने से गंभीर घायल हुआ मिला। परिवार के लोग प्रदीप को खुटार के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई दीपक गुप्ता की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
दीपक गुप्ता के अनुसार प्रदीप ने मृत्यु पूर्व मजिस्ट्रेटी बयान ने पत्नी पुष्पा देवी और साले हरदोई के गांव महोरिया शिवपार निवासी रामजी पर जला देने का आरोप लगाया है। दीपक के अनुसार उसके भाई और भाभी के बीच तीन चार दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भाई का साला रामजी खुटार आया था और उसने भी काफी हंगामा किया था। दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वह पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेगा। उधर, प्रदीप की पत्नी पुष्पा का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार के लोगों ने इस संबंध में कोई बात करने से इंकार कर दिया। कार्यवाहक एसओ सोनपाल सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।