फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोरी ने शारदा नहर में लगाई छलांग

किशोरी ने शारदा नहर में लगाई छलांग

Sun, 01 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
किशोरी ने शारदा नहर में लगाई छलांग
किशोरी ने शारदा नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

पुवायां। रविवार दोपहर एक किशोरी ने पुवायां शाहजहांपुर मार्ग पर गांव कोरोकुइयां में शारदा में छलांग लगा दी। नहर में पानी कम होने के कारण किशोरी बच गई। लोगों ने उसे नहर से बाहर निकाला।

पुवायां के एक मोहल्ला निवासी किशोरी मां से किताबों की दुकान पर जाने की बात कहकर स्कूटी से निकली थी। किशोरी सीधे कोरोकुइयां पहुंची और स्कूटी किनारे खड़ी कर नहर में कूद पड़ी। आसपास के दुकानदारों ने किशोरी को नहर में कूदते देख शोर मचाया तो कुछ लोगों ने नहर में छलांग लगाकर किशोरी को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ की। सूचना पाकर किशोरी के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और किशोरी को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए। उधर किशोरी के नहर में कूदने पर शोर मचाने वाले एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। कोरोकुइयां चौकी प्रभारी ओमकार वर्मा ने बताया कि युवक का मामले से कोई लेना देना नहीं है। किशोरी घर से नाराज होकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed