फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

Sat, 16 Mar 2019 05:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत
शाहजहांपुर/रोजा। पुरबिया एक्सप्रेस से दिल्ली से बिहार दादी को लेकर जा रहे एक युवक की शुक्रवार रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह गेट के पास झांकते हुए सफर कर रहा था। रोजा में प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के बीच खड़े खंभे से टकराने के बाद हादसा हुआ। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिहार के जिला सहरसा के थाना सोनवर्षा के गांव बेहटा निवासी 24 वर्षीय कार्तिक मिश्रा दिल्ली से पुरबिया एक्सप्रेस से दादी मनोरमा को बिहार छोड़ने जा रहा था। वह शुक्रवार शाम करीब तीन बजे दिल्ली से चला था। ट्रेन के कोच संख्या एस-12 में सीट नंबर 28, 30 दोनों के नाम बुक थीं। शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे ट्रेन रोजा स्टेशन पर पहुंची। इस बीच कार्तिक गेट पहुंच झांकने लगा। तभी अचानक प्लेटफॉर्म नंबर दो और दो के बीच लगे खंभे से टकराकर वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके ट्रेन से गिरने के बाद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हरदोई पहुंचने पर ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका गया। यहां जीआरपी को सूचना देकर रोजा जीआरपी से संपर्क करके दादी से परिवार का नंबर लेकर बात की गई तो नंबर युवक के पिता का निकला। मोबाइल पर ही पिता को इसकी सूचना दी गई। मृतक के पिता दिल्ली के थाना ख्याला के रघुवीरनगर जै-जै कॉलोनी डी-159 निवासी विशेश्वर मिश्रा दोपहर बाद रिश्तेदारों के साथ शाहजहांपुर पहुंचे। पिता को जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्दगी में दे दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि वह लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। कमाने खाने के उद्देश्य दिल्ली में रहने लगे। बेटा कार्तिक होटल में काम करता था और एक छोटा बेटा गनपति है, जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष है। विश्वेश्वर ने बताया कि वह भी दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


दादी को नहीं दी गई पौत्र की मौत की जानकारी
हरदोई में ट्रेन रुकने पर जब दादी मनोरमा से मोबाइल नंबर लेकर मृतक के पिता विशेश्वर से बात की गई। पिता ने बताया कि दादी को पौत्र के मौत की सूचना मत देना। नहीं तो बूढ़ी दादी सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। इस पर दादी को बता दिया गया कि कार्तिक से यह ट्रेन छूट गई है, वह दूसरी ट्रेन से आ जाएगा। इतना कहकर दादी मनोरमा को उसी ट्रेन से बिहार के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed