{"_id":"5b3a63064f1c1b145c8b4573","slug":"101530553094-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से व्यापारी के एक लाख रुपये लेकर भाग निकला उचक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से व्यापारी के एक लाख रुपये लेकर भाग निकला उचक्का
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
sbi
बैंक के अंदर से एक व्यापारी का एक लाख रुपये से भरा थैला लेकर एक उचक्का गायब हो गया। थैला उठाए जाने के समय उचक्के का साथी आसपास नजर रखे रहा। दोनों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
पुवायां निवासी कुलवंत सिंह की कुलवंत टोका स्टोर के नाम से कृषि यंत्रों की दुकान है। सोमवार को उनका पुत्र बलजीत सिंह दुकान से एक लाख रुपये थैले में रखे कर जमा कराने राजा मार्केट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गया था। रुपयों से भरा थैला कर्मचारी राजकुमार को देने के बाद वह बाउचर लेने चला गया, राजकुमार ने थैला कैश काउंटर पर रख दिया। इस दौरान एक युवक ने रुपयों से भरा थैला गायब कर दिया। बलजीत ने वापस आकर थैला गायब देखकर शोर मचाया तो बैंक में हड़कंप मच गया। तत्काल बैंक का मेन गेट बंद कर थैले की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक थैला उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है, जबकि उसका दूसरा साथी आसपास नजर रखता दिखाई दे रहा है। शाखा प्रबंधक अजय कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
पुलिस चेकिंग पर सवालियां निशान
पुवायां। बैंक से एक लाख रुपये भरा थैला गायब होने से पुलिस की बैंक चेकिंग और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बैंक चेकिंग को जाने वाले पुलिसकर्मी बैंक में केवल हस्ताक्षर करने तक सीमित रहते हैं, जबतक समय समय पर आदेश होते रहते हैं कि चेकिंग के समय बैंक के अंदर और बाहर संदिग्धों से पूछताछ जरूर की जाए। संदिग्धों से पूछताछ होती रहे तो उचक्के बैंक में जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा सकेंगे। व्यापारी का थैला ले जाने वाले लगभग एक घंटे तक बैंक के अंदर और आसपास घूमते रहे, लेकिन किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
पहले भी एसबीआई से गायब हो चुके हैं रुपये
पुवायां। पुवायां की एसबीआई की कृषि विकास शाखा से पहले भी थैला काटकर एक लाख रुपये गायब किए जा चुके हैं। तब भी दो उचक्के सीसटीवी में कैद हुए थे, लेकिन दोनों का आज तक कोई पता नहीं चल सका है। गांव बहादुरपुर बुजुर्ग के बाबूसिंह 17 अगस्त 14 को रुपये जमा करने बैंक आए थे। उचक्कों ने थैला काटकर एक लाख रुपये गायब कर दिए थे।
डकैतों, चोरों और उचक्कों के निशाने पर हैं पुवायां के बैंक
-10.5.11- पुवायां की स्टेट बैंक में दिनदहाड़े 44 लाख की डकैती।
-17.1.13- पुवायां की बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक में डकैती।
-28.1.13- पुवायां में एसबीआई का एटीएम तोड़ने का प्रयास
-30.10.14-पुवायां में पीएनबी में नकब लगाकर चोरी का प्रयास।
-17.12.14-पुवायां में मझिगवां में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास।
-01.3.15-पुवायां में बैंक आफ बड़ौदा की एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास।
-21.4.16-पुवायां में जिला सहकारी बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास।