फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बाग में चल रहा था बूचडख़ाना, तीन मांस तस्कर दबोचे

बाग में चल रहा था बूचडख़ाना, तीन मांस तस्कर दबोचे

Sun, 01 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाग में चल रहा था बूचडख़ाना, तीन मांस तस्कर दबोचे
बाग में चल रहा था बूचड़खाना, तीन मांस तस्कर दबोचे
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं का मांस, औजार बरामद, तीन तस्कर भाग निकले
फोटो-21
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव मल्हूपुर स्थित आम के एक बाग में गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस सप्लाई की जा रही थी। रविवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने सूचना के आधार पर यहां छापामारी की। मौके से गोवंशीय पशुओं का करीब दो क्विंटल मांस, पशु काटने के औजार, तराजू आदि बरामद हुआ। यहां से पुलिस ने तीन मांस तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के सरगना समेत तीन तस्कर मौका पाकर भाग निकले।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव मल्हूपुरा स्थित एक बाग में गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस सप्लाई किया जा रहा है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार, एसआई वीरपाल तोमर ने फोर्स के साथ रविवार सुबह सात बजे यहां छापामारी की। पुलिस ने पुलिस ने गोकशी करते हुए गांव के खुशनूद, नन्हे, मिर्जापुर थाने के गांव थरिया निवासी इरफान को दबोच लिया। मल्हूपुर गांव के रोशन, पप्पू और भल्लू भाग निकले। मौके से पुलिस ने करीब दो क्विंटल मांस, कुल्हाड़ी, कई छुरे बरामद किए। मांस के सेंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि गोकशी करने वाले गिरोह का मुखिया पप्पू है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed