{"_id":"5a350f594f1c1b9e678c1f8c","slug":"101513426777-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने भी दम तोड़ा
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अाग में झुलसे दंपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के गांव जुझारपुर की सरिता मिश्रा को 11 दिसंबर को जलने से गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि गांव जुझारपुर निवासी विजय मिश्रा 10 दिसंबर की रात गंभीर रूप से झुलस गए थे। 11 दिसंबर को इलाज के दौरान बरेली में उनकी मौत हो गई थी। सुबह छह बजे विजय मिश्रा की मौत की जानकारी घर पहुंचने के बाद विजय की पत्नी सरिता मिश्रा ने आग लगा ली थी। उन्हें पहले पुवायां सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिवार के लोगों का कहना था कि विजय की मौत की जानकारी पाकर सरिता ने गम में खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया है, जबकि सरिता के पिता पुवायां के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी बृजबिहारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि संपत्ति के बंटवारे के विवाद में उनके दामाद को परिवार के लोगों ने ही जलाकर मारा है। विरोध करने पर पुत्री सरिता को भी जलाकर मारने की कोशिश की गई थी।
इस मामले में 14 दिसंबर को शाहजहांपुर के मोहल्ला हयातपुरा निवासी ऊषा देवी ने चौक कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि 10 दिसंबर को उनके पिता श्रीनारायन के दोस्त विजय मिश्रा उनके घर आए थे और उनके घर की ऊपरी मंजिल पर जाकर सो गए थे। रात में तीन बजे उन्होंने कमरा बंद कर अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। बाद में उनकी बरेली में मौत हो गई थी। ऊषा ने सूचना दर्ज किए जाने की मांग की थी। शनिवार को सरिता मिश्रा ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।