{"_id":"6140f7968ebc3e5a6743a23e","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4596277151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के खिलाफ भाकियू के समर्थन में आई भाकिमयू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के खिलाफ भाकियू के समर्थन में आई भाकिमयू नेता
विज्ञापन
पुवायां। सीओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के साथ किसानों के अन्य संगठन भी समर्थन में आने लगे हैं। मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी ने धरना स्थल पर पहुंचकर भाकियू जिलाध्यक्ष को समर्थन पत्र सौंपा।
समर्थन पत्र देते हुए भाकिमयू राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि सीओ का आम जनता के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। इसकी शिकायतें मिल रही हैं। एसडीएम ने जब डाक बंगला परिसर को धरना स्थल घोषित कर रखा है तो सीओ को वहां पर लोगों को धरना प्रदर्शन से रोकने का कोई अधिकार नहीं है। इसके बाद भी सीओ ने हनक में किसानों से अभद्रता की और धरना स्थल से फेंकवा देने की बात कही जो अत्यंत निंदनीय है। इस मामले में भाकिमयू पूरी तरह से भारतीय किसान यूनियन के साथ है और सीओ के नहीं हटने तक आंदोलन को तेज करने के पक्ष में है।
इससे पूर्व गांव भिलावां में भाकिमयू की बैठक में खुटार, बंडा, पुवायां और सिंधौली के ब्लॉक अध्यक्षों ने किसानों के साथ सीओ के व्यवहार की कड़ी निंदा की और सीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। तय किया गया कि सीओ के मसले पर भाकिमयू भी आंदोलन में शामिल होगी। इस मौके पर महेशचंद्र वर्मा, प्रयागदत्त, विमलेश कुमार, शिवकुमार, संजय मिश्रा, भाईलाल, हरद्वारीलाल, सोनवीर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
पुवायां। भाकियू भानु गुट की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर छह सितंबर से चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि खराब मौसम में भी किसान धरने पर बैठे हैं और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। 17 सितंबर को पशुओं के साथ जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीओ के अभद्रता करने का मामला एडीजी के समक्ष रखा गया है। सीओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अधिकार से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है। वहीं सीओ बीएस वीरकुमार पहले ही इन सब आरोपों से इनकार कर चुके हैं।