फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

नवविवाहिता का शव कमरे में लटका मिला

Wed, 15 Sep 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। थाना कलान क्षेत्र के जखिया गांव में सोमवार रात नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव उमरसड निवासी ओमेंद्र ने अपनी बहन निशा (22) की शादी थाना परौर क्षेत्र के गांव जखिया निवासी जसवीर से 22 मई को की थी। ओमेंद्र के मुताबिक शादी को सिर्फ तीन चार महीने हुए थे और पति व उसके ससुराल वाले दो लाख रुपये और पति जसवीर को दुकान खोलने के लिए रुपये मांगने लगे। भाई ओमेंद्र का आरोप है कि उसके बाद से निशा को उसका पति और ससुराल वाले पीटने लगे। सोमवार की रात उसकी बहन को पति और ससुरालवालों ने जमकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके शव को साड़ी का फंदा बनाकर कमरे के अंदर कुंडे से लटका दिया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । भाई ओमेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति जसवीर समेत साथ ससुरालवालों पर दहेज हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ सदर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed