{"_id":"60f47dde8ebc3e6d65757411","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly453574789","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जागरण पार्टी संचालक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद परिजनों ने अजीजगंज चौकी पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए थे। इस पर रविवार शाम एसपी एस आनंद ने चौकी इंचार्ज ललित कुमार और सिपाही मनोज पांडे को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
शुक्रवार शाम काशीराम कॉलोनी निवासी जागरण पार्टी संचालक अनुराग शुक्ला का शवफंदे से लटका मिला था। परिजन का आरोप है कि उसी कॉलोनी के रहने वाले संदीप से अनुराग का विवाद चल रहा था। तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इससे गुस्साए परिजन ने सड़क पर जाम कर हंगामा किया था। कहीं तब जाकर चौक कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। अनुराग के पास पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था।
परिजनों का कहना था कि कुछ दिन पहले संदीप और अनुराग के बीच विवाद हुआ था, जिसमें अजीजगंज चौकी की पुलिस ने जबरन समझौता करा दिया था। इससे अनुराग बहुत परेशान था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को एसपी ने अजीजगंज चौकी इंचार्ज ललित कुमार और सिपाही मनोज पांडे को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस अपनी जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज और सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।