{"_id":"60f47d2a8ebc3e6d4964345e","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4535746118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लगे तार से करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लगे तार से करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खेत के चारों ओर लगी तारों की बाड़ में प्रवाहित करंट से अल्हागंज निवासी सुल्तान सिंह और उनके बेटे गोविंद की मौत हो गई। एक तांत्रिक के कहने पर सुल्तान सिंह 40) अपने बीमार बेटे गोविंद (8) को खेत पर नहलाने ले गए थे। मामले में पत्नी की तहरीर पर हरदोई के पचदेवरा थाने में खेत मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
शनिवार शाम करीब पांच बजे सुल्तान अपने बेटे गोविंद को लेकर पड़ोस में स्थित हरदोई जिले के ग्राम भाहपुर सपाह निवासी धर्मपाल सिंह के खेत पर ले गए थे। घर से जाने के करीब एक घंटे तक सुल्तान सिंह घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी सीता देवी तलाशती हुई खेत पर पहुंचीं, लेकिन वह नहीं मिले। रविवार सुबह सीता देवी गांव के तमाम लोगों को लेकर दोबारा लोग खेत पर गई और धर्मपाल, उसके बेटे और नौकर पप्पू ने सुल्तान और गोविंद के बारे में पूछा। शुरूआत में वह इधर-उधर की बातें करते रहे। ग्रामीणों ने ज्यादा दबाव बनाया तो सुल्तान और गोविंद के शव बाहर फेंकने के बारे में बता दिया।
जानलेवा बन रहे खेत में लगे तार
छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए लोग खेत के किनारे कंटीले तार लगा देते हैं। इसके बावजूद कई बार जानवर खेत में घुसकर फसल बर्बाद कर देते हैं। अब लोगों ने तार में करंट छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे जानवर के साथ कई बार लोग भी करंट की चपेट में आ जाते हैं। 13 जुलाई को सदर बाजार क्षेत्र में खेत पर गई आठ साल की मासूम बच्ची प्रज्ञा दुबे की तार में करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इसका मुकदमा भी सदर बाजार थाने में दर्ज कराया गया था।