{"_id":"60de0ed88ebc3ee59b7ff155","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly451738385","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा सटाकर लूटे जेवर-नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर तमंचा सटाकर लूटे जेवर-नकदी
विज्ञापन
निगोही। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर दंपती को रोक लिया। बदमाशों ने पति की कनपटी पर तमंचा सटाकर पत्नी के जेवर और नकदी लूट ली। धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। खौफजदा दंपती ने पुलिस को तहरीर दी है।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव दिलावर पुर निवासी राघवेंद्र सिंह अपनी पत्नी को लेकर निगोही से गांव जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राघवेंद्र की बाइक गांव घाटबोझ पुलिया पर पहुंची थी कि पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक को ओवरटेक करने में राघवेंद्र की बाइक नीचे गिर गई। इससे पहले कि वह उठ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उसके पर्स में रखे 8,500 रुपये और पत्नी के जेवर, मोबाइल लूट लिया। धमकाते हुए बदमाश फरार हो गए। किसी तरह थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद