फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सिपाही आत्महत्या मामला : पत्नी और आरोपी प्रेमी से होगी पूछताछ

Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
सिपाही दिलीप सोरन के साथ आंचल का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में किराये के मकान में सिपाही दिलीप सोरेन ने 30 मई की शाम फंदे से लटककर जान दे दी थी। दिलीप की सिपाही पत्नी के डायल-112 में तैनात एक अन्य सिपाही से संबंध का आरोप लगाकर उनके पिता ने थाना सदर बाजार में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही आरोपी पत्नी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

लखनऊ के खाला बाजार थाने में तैनात सिपाही दिलीप सोरेन ने 30 मई की शाम थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर स्थित पत्नी के किराये के मकान में फंदे से लटककर जान दे दी थी। बुधवार की शाम दिलीप के पिता उम्मेद सिंह एसपी एस आनंद से मिले। उन्होंने दिलीप की पत्नी और डायल 112 पर तैनात एक सिपाही जुबैर अहमद के बीच प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर तहरीर दी। पिता आरोप लगाया गया कि दिलीप की पत्नी और सिपाही जुबैर अहमद के बीच संबंध का दिलीप को पता चल गया था। दिलीप ने कई बार दोनों को समझाया था लेकिन वे नहीं माने। 30 मई को दिलीप ने परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी आंचल और उसके प्रेमी जुबैर अहमद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की पुलिस कॉल डिटेल निकालेगी। जिसका परीक्षण किया जाएगा। साथ ही पत्नी आंचल पर लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

दिलीप गाजियाबाद के थाना भोजपुरा क्षेत्र के गांव पट्टी निवासी उम्मेद सिंह के बेटे दिलीप सोरेन की शादी 16 फरवरी को गाजियाबाद की रहने वाली आंचल नेहरा से हुई थी। इसके बाद दिलीप की तैनाती लखनऊ के खाला बाजार थाने में और उसकी पत्नी आंचल नेहरा की तैनाती शाहजहांपुर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बुधवार को पिता की तहरीर के आधार पर पत्नी और उसके साथी पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-एस आनंद, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed