{"_id":"5d3764798ebc3e6cd50670da","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3697793141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने थाना घेरा, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने थाना घेरा, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। शिक्षक सत्येंद्र शर्मा की हत्या के आरोपियों की चौबीस घंटे बाद भी गिरफ्तारी न होने से गुस्साए शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की अगुवाई में मंगलवार को निगोही थाने का घेराव किया। इससे पहले शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध में जुलूस भी निकाला। थाना पुलिस को 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
निगोही ब्लॉक गांव बहादुरपुर के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र शर्मा सोमवार को एनपीआरसी याकूब अली के कहने पर प्राथमिक स्कूल अजीजपुर गए थे। यहां छात्र-छात्राओं को जूता और यूनीफार्म का वितरण होना था। करीब 11 बजे कार से आए चार हमलावरों ने सत्येंद्र शर्मा को स्कूल से दौड़ाया और पीछा करके दबोचने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में सत्येंद्र शर्मा के पिता सर्वेश कुमार शर्मा ने एक महिला शिक्षक के अलावा विपुल गोयल व उनके बहनोई आशीष और बहन को नामजद कराते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड के पीछे सत्येंद्र शर्मा का एक महिला शिक्षक से संबंध होना बताया जा रहा है।
प्रधानाध्यापक सत्येंद्र की हत्या के विरोध में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की अगुवाई में शिक्षकों ने निगोही थाने का घेराव किया। शिक्षक नेता विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षक बीआरसी कार्यालय से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे। और धरने पर बैठ गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों ने शाहजहांपुर-पीलीभीत हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस के समझाने पर उन्होंने जाम नहीं लगाया। एसओ दलवीर सिंह ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उग्र शिक्षकों को शांत कराया। धरना प्रदर्शन में देवेश वाजपेयी, रविंद्र सिंह प्रजापति, राजकुमार तिवारी, मुनीष मिश्रा, अर्चना तिवारी, प्रेमलता शुक्ला, गीता शुक्ला, नवेंदु सिंह मिश्रा, अनीस अहमद, वारिश अली, अरविंद गौतम, विकास मिश्रा, संजय भारती आदि रहे।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानाध्यापक सतेंद्र शर्मा की हत्या के विरोध में मंगलवार को जिले में कई परिषदीय विद्यालय बंद रहे। इसका सबसे ज्यादा असर निगोही ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों पर देखने को मिला। निगोही थाने का घेराव और विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारी संख्या में शिक्षक कार्य बहिष्कार कर निगोही चले गए। कई विद्यालयों में ताला लटकता नजर आया।
शाहजहांपुर। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक सतेंद्र शर्मा की हत्या में नामजद महिला शिक्षिक मंगलवार को विद्यालय पढ़ाने नहीं पहुंची। वह घटना के बाद से लापता बताई जा रही है। इस मामले में एनपीआरसी याकूब अली भी नामजद हैं। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया है।
--