{"_id":"5e5ea7fa8ebc3ef4113bd6b2","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly398279110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की बरामदगी न होने पर परिजन ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की बरामदगी न होने पर परिजन ने लगाया जाम
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग रेती से पांचवीं कक्षा की एक छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजन ने पुलिस पर मामले में कोई भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुत्तूलाल से हथौड़ा चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मामले में अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग रेती निवासी गुरुदेव त्रिवेदी की 10 वर्षीय पुत्री श्रद्धा त्रिवेदी विजयपुर रेती स्थित श्री गंगा प्रसाद जूनियर हाई स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। वह मंगलवार को सुबह सात बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गई। जब काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो परिवारवाले चिंतित हो उठे। उन्होंने कई जगह तलाशा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद थाने जाकर घटना की सूचना दी। बताया जाता है कि पुलिस ने तहरीर ले ली और छात्रा के पिता से घर जाने को कह दिया। पुलिस के रवैया से आक्रोशित होकर छात्रा के पिता समेत मोहल्ले के लोगों ने नई बस्ती के पास पुत्तूलाल से हथोड़ा चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर छात्रा को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब आधे घंटे के बाद जाम खुल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में छात्रा के पिता गुरुदेव की ओर से अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।