फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cousin brother raped his eight year old sister

Shahjahanpur News: चचेरे भाई ने आठ वर्षीय बहन से किया दुष्कर्म

Mon, 22 Jul 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother raped his eight year old sister
निगोही। क्षेत्र के एक गांव में 15 साल के किशोर ने अपनी आठ वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई। परिवार की घटना होने के चलते समझौते की कोशिश विफल होने पर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में किशोर अपनी सगी चचेरी बहन के साथ खेल रहा था। खेलते हुए दोनों मकान के कमरे में छिप गए। बच्ची को अकेला पाकर किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिस पर हंगामा हो गया। परिवार के बड़े लोगों ने मामले में समझौता करने की कोशिश की।
विज्ञापन

24 घंटे के बाद भी हल नहीं निकलने पर शनिवार को पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। बाल अपचारी आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed