Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona carfew

सड़कों पर जबरदस्त भीड़, सामाजिक दूरी तार-तार

Tue, 18 May 2021 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona carfew
शाहजहांपुर। कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन की विशेष अनुमति से आवश्यक वस्तुओं में शामिल किराना, फल, सब्जी और दूध की दुकानें रोजाना की तरह सोमवार को भी सुबह से खुलीं, लेकिन सप्ताह का पहला दिन होने के कारण बाजारों में भीड़ ज्यादा रही। दरअसल जो लोग सरकारी कार्यालयों से संबंधित कामों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय पर आए वे भी अपने काम निपटाने के बाद बाजारों में पहुंच गए। इस दौरान कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन

बहादुरगंज, सदर बाजार, बहादुरगंज गल्ला मंडी, चौक, मंडी आदि बाजारों में सुबह दस बजे से दुकानें बंद होने तक खासी भीड़ रही। उधर बैंकों और एटीएम के आगे नकदी निकालने के लिए दोपहर तक ग्राहकों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

इन दिनों बैंकों में नकदी जमा और निकासी के काउंटर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुल रहे हैं। ईद के अवकाश के बाद जो लोग शनिवार को घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए बैंक खातों से रकम नही निकाल पाए थे उन्हें एटीएम जाने पर भी निराशा हाथ लगी क्योंकि अधिकतर एटीएम की कैश कैसेट्स खाली हो चुकीं थीं। बीते दिन रविवार का अवकाश होने के कारण एटीएम में कैश नही डाला जा सका। इस वजह से सोमवार को सुबह दस बजे से ही बैंकों और एटीएम के आगे नकदी निकालने वालो की भीड़ लगनी शुरू हो गई। हालांकि वहां मौजूद गार्डों ने उनकी कतारें लगवाई लेकिन जल्दी रकम निकालने की होड़ में लोग सामाजिक दूरी को अनदेखा करके काउंटरों पर जल्दी पहुंचने को बेताब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सामने स्थित एक्सिस बैंक के गेट पर लोगों को कतार बद्ध खड़ा करने में सुरक्षा गार्डों के पसीने छूट गए। इसी तरह टाउन हॉल स्थित स्टेट बैंक और गोविंदगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक और घंटाघर स्थित स्टेट बैंक शाखाओं पर भी लोगों की भारी भीड़ रही। इनमें तमाम ऐसे खातेदार भी थे जो अपने खातों में इंट्री करा कर ये पता लगाने आए थे कि उनकी वृृद्धावस्था पेंशन आई है अथवा नहीं। भीड़ बढ़ाने में बाकी कसर बाजारों में खरीदारी को उमड़े लोगों ने पूरी कर दी।

इससे सड़कों पर इतनी आवाजाही बढ़ गयी कि बहादुरगंज की गल्ला मंडी और पचराहा पर वाहनों की आवाजाही से कई बार जाम लगने की नौबत आ गई। सड़कों पर यातायात थमा तो सामाजिक दूरी तार-तार होने लगी। खास यह रहा कि पुलिस भी भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय मूक दर्शक बनी रही। पिकेट ड्यूटी पर जहां जो सिपाही तैनात किए गए वो वहीं बैठकर बाजार का नजारा लेते रहे। हालांकि दिन में 11:30 बजे के बाद बाजार बंदी का समय नजदीक आने पर पुलिस थोड़ी सक्रिय नजर आई। बहादुरगंज पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में सिपाहियों और होमगार्ड जवानों की टुकड़ी ने पंखी चौराहा, मशीनरी मार्केट, पचराहा, जेल रोड आदि पर पैदल मार्च करके दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद करा दीं लेकिन इसके बाद भी लोगों की आवाजाही बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed