{"_id":"687bff245308a0c304076d27","slug":"conversion-case-account-details-are-also-being-checked-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148480-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण प्रकरण : खातों की डिटेल भी की जा रही चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण प्रकरण : खातों की डिटेल भी की जा रही चेक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण कराए जाने के आरोपों की पुलिस ने शनिवार को भी क्षेत्र में जाकर जांच की। इस मामले में पुलिस अब तक 17-18 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बयान के साथ पुलिस खातों की डिटेल भी चेक कर रही है।
पिछले रविवार को सिंधौली में गुरुद्वारा और पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में ईसाई समाज के लोगों की चल रही प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन के नेताओं ने आपत्ति की थी। धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया था।
शनिवार को भी पुलिस ने क्षेत्र में पहुंचकर जांच की। बयान के आधार पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस को नामजद 10 लोगों की कॉल डिटेल का इंतजार है। रविवार व सोमवार तक कॉल डिटेल आ सकती है। इससे पुलिस को केस में सहूलियत मिलेगी। सिंधौली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि टीम हर पहलू पर तेजी से जांच कर रही है। शनिवार को भी कई लोगों से पूछताछ की गई है।