{"_id":"6a3fc212ee7efce5a108b1cb","slug":"congress-to-launch-postcard-campaign-to-push-for-the-implementation-of-womens-reservation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177372-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला आरक्षण लागू कराने के लिए कांग्रेस चलाएगी पोस्टकार्ड अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला आरक्षण लागू कराने के लिए कांग्रेस चलाएगी पोस्टकार्ड अभियान
विज्ञापन
टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में जानकारी देतीं राष्ट्रीय सचिव डॉ.सुधा प्रसाद। संवा
शाहजहांपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने में देरी कर रही है। इसे लागू कराने के लिए महिला कांग्रेस पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ.सुधा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रत्येक जिले में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। डॉ. प्रसाद ने कहा कि यदि सरकार जल्द महिला आरक्षण लागू नहीं करती है तो देशभर की महिलाएं सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाकर वर्तमान लोकसभा सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। सीटों की संख्या बढ़ाने या परिसीमन का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने नीट का पेपर लीक होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से देश का युवा वर्ग हतोत्साहित हो रहा है। जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा कि पोस्टकार्ड अभियान में भी जिले की बड़ी भागीदारी रहेगी। इस मौके पर तनवीर सफदर खां, फुरकान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।