फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress Seva Dal passers drink syrup

कांग्रेस सेवादल ने राहगीरों को पिलाया शरबत

Sun, 10 May 2015 10:38 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 May 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dal passers drink syrup
जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के लिए निशात चौराहे को ठिकाना बनाने वाले कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता रविवार को वहां राहगीरों की सेवा में जुटे नजर आए। उन्होंने चौराहे के पास स्टाल लगाकर उधर से गुजरने वालों को शरबत पिलाया और जन सामान्य की दुआएं लीं।
विज्ञापन

संगठन के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि सेवादल की आधारशिला पार्टी और समाज की सेवा के दो पाय पर टिकी हैं। इसीलिए संगठन के नाम को सार्थक करने के उद्देश्य से भीषण गर्मी में लोगों को शीतल शरबत पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने स्वयं लोगों को शरबत पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेवादल ने मानव सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी। मानव सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है और इंसानों की भलाई के कदम उठाने से ऊपर वाला ढेरों आशीष देता है। संतोष शुक्ला ने सेवादल के समर्पण भाव को समाज हित में विस्तार देने का संकल्प किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में दौलतराम, रिजवान खां, फुरकान अहमद कुरैशी, रामकुमार वर्मा, फरमान खां, जगदीश सिंह कुशवाहा, अदीब अहमद, अमरदीप बाल्मीकि आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed