{"_id":"616dc8796078474cd378c73f","slug":"congress-protest-shahjahanpur-news-bly4633284150","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद नहीं होने पर भड़के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद नहीं होने पर भड़के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता साथ कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। क्रय केंद्रों पर धान की सरकारी खरीद को लेकर किसानों को परेशान करने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवारा पशुओं की धरपकड़ नहीं होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टाउनहॉल में पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन के लिए कलक्ट्रेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने नगर निगम कार्यालय के पास बैरियर लगा कर रोक लिया।
बाद में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने वहीं पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर धान की सरकारी खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द शुरू कराने की मांग की। इससे पूर्व, कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि सरकार हर बार धान और गेहूं की सरकारी खरीद में बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। क्रय केंद्रों पर धांधली चरम सीमा पर है।
कांग्रेस किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेसी एकजुट होकर किसानों के साथ खड़े हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि अगर किसानों की दुर्दशा देखनी है तो सरकार को गांवों की ओर रुख करना होगा। बैठक के बाद कांग्रेसी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन नगर निगम के पास सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने कांग्रेस जनों को किसानों के रेल रोको आंदोलन का हवाला देते हुए वहीं पर रोककर ज्ञापन देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्रा, तनवीर सफदर, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, अरुण मिश्रा, मोहिनी सागर, सियाराम जाटव, संजीव कुमार, हरनाम कटियार, अजय मीरा पांडे, फरमान खां, गौरव त्रिपाठी, बिंदेश्वरी राज, अनिल श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, हसमुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।