{"_id":"6aa7e753f159e5120a06be17","slug":"congregation-begins-on-the-death-anniversary-of-sant-baba-sukhdev-singh-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184626-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संत बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर समागम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संत बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर समागम शुरू
विज्ञापन
कुटिया साहिब गुरुद्वारा में शिविर में रक्तदान करते लोग। संवाद
संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने शीश नवाकर व्यक्त की श्रद्धा, 16 को बरसी में उमड़ेगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तेल टंकी रोड स्थित श्री गुरुनानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संस्था के संस्थापक संत बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय महासमागम सोमवार से शुरू हो गया। इस बीच रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। 16 सितंबर को बरसी पर संगत उमड़ेगी।
महिला संगत की ओर से 40 दिन से चल रही सुखमनी साहिब पाठ की शृंखला का समापन हुआ। इसके साथ ही श्री अखंड साहिब का पाठ शुरू किए गए। जिसकी समाप्ति 16 सितंबर को संत बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर होगी। सोमवार को संगत ने दरबार हाल में कतारबद्ध होकर गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के समक्ष मत्था टेका और श्रद्धा अर्पित की।
इस बीच अमृतसर से आए रागी जत्थे के ज्ञानी जितेंद्र सिंह ने गुरुवाणी के माध्यम से संगत को सत्य के मार्ग पर चलने और जनकल्याण के कार्यों में जीवन लगाने का संदेश दिया। उन्होंने संत बाबा सुखदेव सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्थानीय रागी जत्थे के सरदार कुलविंदर सिंह ने भी कीर्तन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष नवनीत कौर, हरभजन सिंह पृथी, अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, कोमल, पूरन सिंह, परमवीर सिंह, हरनाम सिंह का सहयोग रहा।
-- -- --
फोटो 39
52 लोगों ने रक्तदान किया
इनरव्हील क्लब की ओर से लगवाए गए रक्तदान शिविर में 52 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। क्लब की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने रक्तदान करने वालों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद