{"_id":"ca30a34b33dcfb2f123338f3fa0b435e","slug":"conference-registration-may-introduce-vysya-young-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को कराएं पंजीकरण
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की मेरठ इकाई द्वारा 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार से आरंभ हो गई। इसके लिए शहर समेत जिले में 11 रजिस्ट्रेशन सेंटर प्रभावी किए गए हैं। जिले में वैश्य महासम्मेलन की कमान संभाले प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर गुप्ता और उनकी टीम के सदस्यों ने पत्रकारों से वार्ता करके परिचय सम्मेलन और दहेज रहित सामूहिक विवाह की तैयारियों का ब्योरा दिया।
उन्होंने बताया कि वैश्य बिरादरी के विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण करने के लिए मंडी क्षेत्र में नितिन गुप्ता, चौक में अनिल गुप्ता, घंटाघर क्षेत्र में संजय गुप्ता, भोलागंज में रामचंद्र सिंघल, सदर बाजार में मोहित अग्रवाल, अजीजगंज में मनीष गुप्ता, रोजा में चेयरमैन अजय गुप्ता, जलालाबाद में धर्मेंद्र गुप्ता व अनुज गुप्ता, कांट में संजीव गुप्ता, तिलहर में सुनील गुप्ता, मीरानपुर कटरा में मोहित गुप्ता और पुवायां में विनायक अग्रवाल को अधिकृत किया गया है। नियत शुल्क सहित रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर नियत है। दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम मेरठ में 12 मार्च को होगा। वार्ता में पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता, रामचंद्र सिंधल, अभिनय गुप्ता, नीरज गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, विनायक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि शामिल रहे।