फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Condemning the attack on doctors in Allahabad

इलाहाबाद में डॉक्टर पर हमले की निंदा

Mon, 13 Apr 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
आईएमए ने सोमवार को शहर के निजी अस्पताल में हुई बैठक में इलाहाबाद में एक डॉक्टर पर हुए हमले की निंदा की है। मंगलवार तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर चिकित्सकों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अनिल सूद ने कहा कि 11 अप्रैल को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में डॉ. रोहित गुप्ता पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। हमले में गंभीर रूप से घायल डॉ. गुप्ता का आईसीयू में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि आईएमए इस कृत्य की घोर निंदा करता है। चिकित्सकों ने मांग की कि हमलावरों के खिलाफ हास्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट, जानलेवा हमला और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। आईएमए ने प्रदेश सरकार से इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर मंगलवार तक आरोपियों को गिफ्तार नहीं किया जाता तो आईएमए समस्त चिकित्सा सुविधा बंद करने विवश होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। बैैठक में यूपीपीएमएस और नीमा ने भी रोष व्यक्त किया। इस दौरान सचिव डॉ. विजय पाठक, डॉ. यूडी कपूर, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. वसीम खां, डॉ. संजीव कनौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed