फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Concluding the series of lessons of Shri Sukhmani Sahib

गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ की लड़ी का हुआ समापन

Fri, 03 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Concluding the series of lessons of Shri Sukhmani Sahib
गुरुद्वारा में शबद कीर्तन करता रागी जत्था व सुनती संगत - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व को समर्पित सुखमनी साहिब के पाठों की लड़ी (शृंखला) का बृहस्पतिवार को 40वें दिन समापन हो गया। स्त्री सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से सुखमनी साहिब के पाठ, शबद कीर्तन, गुरमत विचार किए गए।
विज्ञापन

हजूरी रागी लखविंदर सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि जहांगीर ने गुरु अर्जुन देव को लाहौर में अत्यंत कष्ट देकर शहीद कर दिया था। गुरु अर्जुन देव की याद में उनके द्वारा रचित वाणी श्री सुखमनी साहिब के पाठ की लड़ी पिछले 40 दिनों से चल रही थी। इसका बृहस्पतिवार को समापन हो गया है। इसके बाद सिख संगत द्वारा अपने-अपने घरों से तैयार करके लाए गए लंगर-प्रशादे का वितरण किया गया।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने बताया कि शुक्रवार को गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस सुबह 8 बजे से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कचहरी रोड पर मनाया जाएगा। उत्तम नगर से यहां आकर रणजीत सिंह द्वारा गुरवाणी का कीर्तन किया जाएगा। गुरुद्वारा में गुरु का लंगर चलेगा। इस मौके पर महासचिव हरभजन सिंह दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोंगा, जसप्रीत सिंह कोमल, राजेंद्र सिंह, मनमोहन कौर, सतवंत कौर, रानी ढींगरा, हरजीत कौर, गुरबचन सिंह माटा, कीरत माटा, जैसमीन कौर माटा, राजेंद्र कौर, मीना, नवनीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed