{"_id":"63fd1e1cab3fff769e0af334","slug":"commission-summoned-the-public-information-officer-for-not-giving-information-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1028-78304-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सूचनाएं नहीं देने पर जनसूचना अधिकारी को आयोग ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सूचनाएं नहीं देने पर जनसूचना अधिकारी को आयोग ने किया तलब
Tue, 28 Feb 2023 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। गांव में हुए विकास कार्यों से संबंधित सूचनाएं नहीं देने पर सूचना आयोग ने बीडीओ पुवायां कार्यालय के जनसूचना अधिकारी को 17 मार्च को आयोग में तलब किया है।
श्रीकृष्ण ने गांव सिंघापुर खास में वर्ष 2021-2022 की कार्य योजना की छाया प्रति, कार्रवाई रजिस्टर की छायाप्रति, एजेंडा रजिस्टर और ग्राम समिति के गठन की छायाप्रति मांगी थी। इसके अलावा गांव में बनवाए गए सामुदायिक शौचालय की लागत, निर्माण तिथि, सफाईकर्मी को भुगतान के बिला वाउचर, पंचायत भवन के स्टीमेट, स्ट्रीट लाइटों की संख्या, मूल्य, भुगतान, हैंडपंप रिबोर की संख्या और भुगतान सहित तमाम विकास कार्यों के भुगतान किए गए बाउचरों की छाया प्रति मांगी थी।
सूचनाएं नहीं मिलने पर श्रीकृष्ण ने राज्य सूचना आयोग में अपील की थी। राज्य सूचना आयुक्त ने आदेश में कहा है कि 24 नवंबर 2022 को हुई सुनवाई में पुवायां के बीडीओ को सूचना उपलब्ध कराने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा चुका है। अब फिर से एक और अवसर देते हुए सभी सूचनाएं दो सप्ताह में देने और 17 मार्च को अभिलेखों के साथ आयोग में खुद उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। सूचनाएं नहीं देने और आयोग में उपस्थित नहीं होने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला विकास अधिकारी से 31 दिसंबर 2021 से 19 जनवरी 2023 तक पुवायां में तैनात रहे बीडीओ की सूची भी तलब की गई है।