फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   commisnor in Spn

आयुक्त ने कहा-राजस्व वसूली बढ़ाने और जन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर ध्यान दें अधिकारी

Tue, 23 Feb 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
commisnor in Spn
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देकर रवाना करते मंडलायुक्त रणवीर प्रसा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने सोमवार को कलक्ट्रेट के कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण कर पत्रावलियों का रखरखाव देखा और सुधार के निर्देश दिए। बाद में प्रशासन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तहसील वार प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और राजस्व की वसूली बढ़ाने के साथ जन शिकायतों का समयबद्घ तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील स्तर पर राजस्व की वसूली और अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की विकास और निर्माण कार्यों से जुड़ी अधिकांश योजनाएं वित्तीय बजट पर निर्भर हैं। राजकोष से इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगातार करोड़ों की धनराशि अवमुक्त होती है। इसे देखते यह आवश्यक है कि राजकोष में राजस्व समय से जमा होता रहे। इसीलिए सरकार भी चाहती है कि विभिन्न मदों और करों के तौर पर राजस्व मिलता रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का ब्योरा तलब करते हुए कहा कि जन सामान्य के प्रार्थना पत्रों का जितनी शीघ्रता से निस्तारण होगा, लोगों का सरकारी तंत्र पर उतना ही विश्वास बढ़ेेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व, मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट के कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान समस्त कार्यो से संबंधित पटलों की क्रमवार जानकारी ली और संबंधित पटल सहायकों को निर्देश दिए कि अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन समय से पूर्ण करें। अभिलेखागार में उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव सुरक्षित तरीके से करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त ने नकल के प्रार्थना पत्रों का विवरण मांगा। उन्हें बताया गया कि आज 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अभिलेखागार के रखरखाव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उसके विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी राजेश पांडेय, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति वाटिका पार्क का शुभारंभ
मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट में विकास भवन के पीछे स्थित खाली भूखंड पर महिलाओं के लिए विकसित शक्ति वाटिका पार्क का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने फूलों की झालरों से सजाए गए पार्क में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। कलक्ट्रेट परिसर में 10 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसकिल वितरित कीं।
प्रेरणा कैंटीन के पकवानों का चखा स्वाद
मंडलायुक्त ने विकास भवन परिसर में श्री गणेश महिला स्वयं सहायता समूह से संचालित प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण कर समूह की अध्यक्ष नीलिमा द्विवेदी और कोषाध्यक्ष मनीषा मिश्रा की देखरेख में तैयार किए गए विभिन्न पकवानों का स्वाद चखा और उनकी सराहना की। उन्होंने खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही समूह की पदाधिकारियों को कैंटीन के आगे काउंटर बनवाने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर निर्माणाधीन कैंटीन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने चेताया कि कैंटीन भवन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ट्रांसफर स्टेशन और रैन बसेरा की व्यवस्थाएं परखीं
मंडलायुक्त ने हनुमत धाम में रैन बसेरा और जेल रोड पर अग्निशमन केंद्र के पास स्थित नगर निगम के आटोमेटिक ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होने रैन बसेरा में साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाएं देखीं और वहां शरण लिए लोगों से बात कर समस्याएं सुनीं। आटोमेटिक ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण कर उन्होंने इस परियोजना का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफर स्टेशन क्रियाशील होने पर शहर मेें कूड़ा निस्तारण की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed