{"_id":"6aa9a8fea3c36b47780ad73d","slug":"collision-between-two-motorcycles-retired-secretary-of-the-cooperative-society-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184686-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो बाइकों में टक्कर, साधन सहकारी समिति के सेवानिवृत्त सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो बाइकों में टक्कर, साधन सहकारी समिति के सेवानिवृत्त सचिव की मौत
विज्ञापन
अमर सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे
दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में मोहल्ला प्रेमनगर निवासी बाइक सवार साधन सहकारी समिति के सेवानिवृत्त सचिव अमर सिंह (70) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार थाना कटरा क्षेत्र के हुलासनगरा निवासी हरिराम उर्फ महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मोहनिया निवासी अमर सिंह कई वर्षों से परिवार समेत मोहल्ला प्रेमनगर में रह रहे थे। रविवार की सुबह वह अपने पैतृक गांव गए थे। मंगलवार की सुबह वह बाइक से जलालाबाद आ रहे थे। गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से बरेली हाईवे के लिए मुड़ते ही जलालाबाद की तरफ से आए बाइक सवार हरिराम से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। अमर सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटों अवनीश व गोपाल गुर्जर की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर हरिराम को हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोनों बाइक कब्जे में हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हादसे में मृत युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त
मीरानपुर कटरा। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर रमापुर दक्षिणी गांंव के पास मंगलवार को सुबह 5:30 बजे किसी वाहन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर राहगीरों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पर मिले कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान की जा सके। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मरने वाले युवक की आयु करीब 45 वर्ष है। उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना देकर यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी युवक की गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है। सीओ के अनुसार पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
तिलहर। डभौरा गांंव के सुरेश चंद सोमवार रात करीब 9:30 बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क के किनारे घायल अवस्था में तड़पते मिले सुरेश को देख राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी भेजा। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
सिंधौली। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के सामने मंगलवार को किराने की दुकान पर जा रहे गांव रखिया बुजुर्ग निवासी सुमित तिवारी की बाइक से पुवायां की ओर से आ रही एक कार टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई और कार चालक करीब आधा किमी तक बाइक को घसीटता हुआ खन्नौत नदी पुल तक ले गया। हादसे के बाद कार मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सुमित को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार घायल युवक के परिजनों से तहरीर मिलने पर कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद