फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CO to arms shops and In-charge SDM inspected

शस्त्र की दुकानों को सीओ और प्रभारी एसडीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 22 Dec 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
CO to arms shops and In-charge SDM inspected
तिलहर में ओम गन हाउस का निरीक्षण करते सीओ अरविंद कुमार और प्रभारी एसडीएम तृप्ति गुप्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। चुनावी प्रक्रिया के मद्देनजर तहसीलदार तृप्ति गुप्ता और पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने नगर में शस्त्रों की दुकानों का निरीक्षण किया। चुनाव को लेकर संबंधित व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ अरविंद कुमार ने शस्त्रों का रखरखाव और कारतूसों के लेन-देन संबंधी अभिलेखों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने नगर के ओम गन हाउस, त्रिलोकी गन हाउस, विश्वनाथ गन हाउस, रस्तोगी गन हाउस, अरविंद गन हाउस और राजू गन हाउस का स्टॉक चेक किया। सीओ अरविंद कुमार ने शस्त्र व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे बेचे गए कारतूसों का सत्यापन कराएंगे। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की भी अनियमितता पाई जाती है तब उस व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सभी शस्त्र व्यापारी पूरी तरह सतर्क रहें। कारतूसों की बिक्री पर नियंत्रण रखें। अधिक कारतूस न बेचें। सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि जांच में सभी दुकानों का स्टॉक सही पाया गया है। चुनाव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed