फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CO opened the jam whistle

सीओ ने सीटी बजाकर खुलवाया जाम

Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार को पुवायां के राजीव चौक पर लगे जाम के दौरान सीओ अरूण कुमार मौके पर पहुंच गए। जाम में वाहन फंसने के बाद सीओ खुद ही मैदान में उतर आए और चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तरह सीटी बजाते हुए जाम खुलवाया। 

मंगलवार दोपहर तेज बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे तक चली बारिश के दौरान लोग जहां के तहां रुक गए। बारिश बंद होने के बाद लोग सड़कों पर निकले तो नगर के व्यस्त रहने वाले चौराहे राजीव चौक पर जाम लग गया। जाम लगने से निगोही, शाहजहांपुर, खुटार, बंडा और तहसील मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। राजीव चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जाम बढ़ता चला गया। इस दौरान सीओ अरूण कुमार राजीव चौक पर पहुंचे। भारी जाम लगा देख उन्होंने वाहन से उतरकर चौराहे पर खुद ही मोर्चा संभाला और सीटी बजाते हुए वाहनों को निकलवा कर जाम खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे स्कूली वाहनों में बैठे बच्चों और रोडवेज बसों में बैठी सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed