फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CO handed over investigation of viral video to inspector

Shahjahanpur News: सीओ ने इंस्पेक्टर को सौंपी वायरल वीडियो की जांच

Fri, 22 Mar 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
CO handed over investigation of viral video to inspector
पुवायां। पीआरडी जवान और महिला के बीच रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ पंकज पंत ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक महिला से पीआरडी जवान के रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में जवान खुद बात करने के बाद मोबाइल से किसी और से भी बात कराता है। चर्चा है कि पीआरडी जवान ने एक सिपाही से महिला की बात कराई थी। महिला अवैध शराब के धंधे से जुड़ी बताई जा रही है। पीआरडी जवान ने कॉल करने वाले को यह भी बताया कि उसने महिला से पांच हजार रुपये ले लिए हैं। वीडियो कई दिन पुराना है और वायरल होने के बाद पुलिस तक भी पहुंच गया था, लेकिन पुलिस मामले को दबाए रही। अमर उजाला में बृहस्पतिवार को खबर छपने के बाद सीओ पंकज पंत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को जांच सौंपी है। इंस्पेक्टर से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


मामले का संज्ञान लेकर जांच पुवायां इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed