{"_id":"68cc536d583dd89362087d14","slug":"clouds-will-prevail-from-this-morning-there-is-a-possibility-of-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-153087-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज सुबह से छाए रहेंगे बादल, बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज सुबह से छाए रहेंगे बादल, बारिश होने के आसार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।
इससे पूर्व बुधवार रात में उमस होने से बृहस्पतिवार को सुबह पुरवाई चलने के बावजूद न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। बाद में बादल छटने और तेज धूप निकलने के साथ गर्मी और उमस ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद अधिकतम तापमान भी 2.4 डिग्री बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार गत कई दिन से वायुदाब सामान्य से ज्यादा बना हुआ था, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 12 अंक नीचे चला गया। इसलिए वायुदाब में भारी कमी आने से शुक्रवार को सुबह से हवा चलने के बावजूद बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। संवाद