{"_id":"58a481a04f1c1b110dd84f7c","slug":"close-to-shops-altercation-with-the-sp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें बंद कराने पर एसपी की भाजपा प्रत्याशी से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें बंद कराने पर एसपी की भाजपा प्रत्याशी से नोकझोंक
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के कलान में एसपी केबी सिंह रोड किनारे की खुली दुकानों को बंद करा रहे थे। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी मनोज कश्यप ने इसका विरोध किया, तब एसपी सेे उनकी नोकझोंक हो गई। दरअसल एसपी केबी सिंह ने चुनाव से पहले ही लोगों को मतदान के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश दिए थे। साथ ही कहा था कि अगर इस दिन कोई भी गड़बड़ी करेगा या कोई इसमें रुकावट करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब एसपी कलान क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पर दुकानें रोज की तरह खुली थीं। दुकानों पर काफी भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। एसपी नेे गाड़ी में लगे लाउडस्पीकर से सबकी दुकानें बंद कराना शुरू कर दी। इसका वहां पर मौजूद बीजेपी प्रत्याशी मनोज कश्यप ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों में नोकझोंक होने लगी। हालांकि कुछ देर बाद मामला सुलट गया और सबने अपनी दुकानें बंद कर लीं।
विज्ञापन