फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Class 9 student body found hanging in the hut in Shahjahanpur

UP: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला कक्षा नौ का छात्र, अस्पताल ले जाते समय मौत; परिजन से कही थी ये आखिरी बात

Mon, 13 Oct 2025 12:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 13 Oct 2025 12:06 PM IST
विज्ञापन
Class 9 student body found hanging in the hut in Shahjahanpur
मृतक सनी के परिजन - फोटो : संवाद

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गोकुल नगला निवासी धनीराम का 16 वर्षीय बेटा सनी शनिवार शाम झोपड़ी में चादर के फंदे से लटका मिला। इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वह कक्षा नौ का छात्र था। पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग आया है। परिवार वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। कारण के संबंध में वह कुछ नहीं बता पाए।

विज्ञापन

  
मृतक के ताऊ संजूराम ने बताया कि भतीजा सनी बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज में पढ़ रहा था। शनिवार की सुबह पिता से कॉपी खरीदने के लिए 50 रुपये लिए और स्कूल के लिए चला गया। दिन में करीब दो बजे स्कूल से लौटकर आए भतीजे ने परिवार के लोगों से ठंड लगने की बात कही और झोपड़ी में जाकर लेट गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: फेसबुक पर प्यार और फिर..., दूसरे समुदाय के युवक ने बिछाया ऐसा जाल, युवती के पिता ने कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब बच्चे और दादी कुसुमा झोपड़ी की ओर गईं तो देखा सनी चादर के सहारे फंदे से लटका था। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे। सनी को फंदे से नीचे उतारा। स्थानीय डॉक्टर को दिखाने के बाद फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। संजूराम ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। भतीजे ने यह कदम क्यों उठाया ? कुछ नहीं बता सके। 

 

सात साल पहले सनी की मां ने भी की थी आत्महत्या 
संजूराम ने बताया कि भाई धनीराम की पत्नी ने भी करीब सात साल पूर्व फंदा लगाकर जान दे दी थी। धनीराम जरियनपुर में चाट-पकौड़ी का ठेला लगाकर गुजर-बसर करता है। सनी भी पिता के काम में हाथ बंटाता था। सनी की मौत से उसकी बहन प्रिया व भाई आर्यन गुमसुम हो गया है। जानकारी होने से स्कूल से आए शिक्षकों ने परिवार वालों को सांत्वना दी।

थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि सनी की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार व स्कूल जाकर शिक्षकों से भी पूछताछ की है। ऑनलाइन गेम के बारे में भी जानकारी की, लेकिन ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed