{"_id":"6a5d2d8cd12609b6060abc3f","slug":"claims-of-preparedness-washed-away-by-the-rain-waterlogging-on-roads-traffic-disrupted-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-179406-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश से धुले व्यवस्था के दावे...सड़कों पर जलभराव, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश से धुले व्यवस्था के दावे...सड़कों पर जलभराव, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन
लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद
एक सप्ताह के बाद शनिवार देर रात बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत, बढ़ गईं दुश्वारियां, गलियों में कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किलें
शाहजहांपुर। एक सप्ताह के बाद शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने नगर निगम के दावों को धोकर रख दिया है। दोपहर 12 बजे तक रुक-रुकर हुई बारिश से निचले इलाके समेत प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कें भी पानी के चलते कीचड़ से भर गईं। इससे कारण आवागमन प्रभावित रहा।
देर रात से बारिश आरंभ होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। लगातार बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। रोडवेज बस अड्डे पर नाले से पानी की निकासी नहीं होने से सड़क तालाब बन गई। आम दिनों में यहां पर जलभराव रहता है। बारिश होने से पूरी सड़क तालाब बन गई। गड्ढों के कारण पुलिस ने यहां पर बैरियर रख दिया। इसी तरह राजघाट चौकी के पीछे बारिश की वजह से कच्ची सड़क पर दलदल जैसी स्थिति होने पर राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। कई दो पहिया वाहन चालक कीचड़ में फंसकर गिरकर चोटिल हो गए। लाल इमली चौराहे से घंटाघर मार्ग पर पुलिया निर्माण के कारण रास्ता बंद है। यहां पर लिंक मार्ग से आवाजाही होती है। यहां पर जलभराव होने से लोगों का निकलना दूभर रहा। कवि तिराहा के पास जलभराव रहा। इसी तरह कचहरी स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय, कचहरी पुल से गोविंदगंज जाने वाली सर्विस रोड पर जलभराव और गड्ढे होने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया।
इसी तरह महमंद हद्दफ, झंडा कलां, बिजलीपुरा, तारीन जलालनगर, निसरजई, मोहम्मद जई, सरायकाइयां, चौक मंडी में जलभराव और कीचड़ की वजह से राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी हुई। अधिकतर नाला और नालियों के चोक होने से जलभराव की समस्या रही। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
नगर निगम के दावे हो रहे फेल
देर रात से शुरू बारिश ने नगर निगम के सारी व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। शहर की अधिकतर सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रही। रविवार का अवकाश होने के कारण सफाई कार्य करते हुए भी कर्मचारी नजर नहीं आए।
-- -- -- -
- नगर निगम की ओर से 37 ओर से सड़कों को चिह्नित करके पाइप लाइन डालने का काम दिया गया है। इसमें 27 सड़कों का कार्य पूरा हो चुका है। बाकी पर काम तेजी से किया जा रहा है।
- अनिल मिश्रा, डीजीएम, ओम इंफ्रा फर्म
-- --
जिस क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा होगी। इसके लिए सफाई निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। नालों और नालियों की सफाई का काम ठीक से कराया जाएगा। नालों की सफाई टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी के मामले की जांच भी कराएंगे।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आधे दिन ही चल पाईं ई-बसें
रविवार को ई-बसें चार्जिंग के लिए दोपहर में ककरा स्थित स्टेशन पर नहीं जा सकीं। इसके चलते आधे दिन ही ई-बसों का संचालन हो सका। ई-बस सेवा के प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण 19 ई-बसें चलाई गईं। सामान्य दिनों में एक लाख रुपये का राजस्व मिलता था, लेकिन बारिश के कारण कम फेरे लगने से मात्र 50 हजार रुपये का राजस्व मिला है।