फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

टिकरी और अटसलिया में बनेंगे 33 केवी क्षमता के नए बिजली उपकेंद्र

Sun, 17 Oct 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। शासन की रिवैम्प योजना के तहत नगर निगम सीमा में पावर नेटवर्क को अपग्रेड करके कई सुविधाओं से लैस किया जाना है। इसके तहत विभिन्न क्षमता के 1639 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने और जर्जर हो चुकीं 5426 किमी हाईटेंशन व लोटेंशन लाइनें बदलने के अलावा जनपद में 33 केवी क्षमता के 38 नए उपकेंद्र बनाए जाने हैं। इनमें से दो उपकेंद्र शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित किए गए, लेकिन इन उपकेंद्रों के लिए शहर के बीच उपयुक्त जमीन न मिलने के कारण उन्हें अटसलिया और टिकरी में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले जेल रोड पर कृष्णानगर क्षेत्र में जमीन देखी गई थी। वहां उपयुक्त जमीन न मिलने पर उपकेंद्र का प्रस्ताव निरस्त हो गया था। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के करीब एक लाख घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बिजली देने के लिए 33 केवी क्षमता के नौ उपकेंद्र संचालित हैं। इनमें से सिटी पार्क और सरायकाइयां के दो उपकेंद्र वर्ष 2014 में बनाए गए थे। उस वक्त जेल रोड की हाईटेंशन लाइनों पर ओवरलोडिंग की समस्या खत्म करने के लिए कृष्णानगर में उपकेंद्र बनाने के लिए विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पीछे खाली पड़ी जमीन चिह्नित की गई, लेकिन नाप कराने पर जमीन कम पाई गई। इस कारण कृष्णानगर का उपकेंद्र सिटी पार्क की ओर स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बाद में समय के साथ शहर की आबादी बढ़ी तो उसी अनुपात में बिजली की मांग बढ़ने से शहर के कई इलाकों में फिर से लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग से लाइन फाल्ट, ट्रिपिंग आदि समस्याएं पैदा होने लगीं। नेटवर्क की खराबियों से बिजली आपूर्ति में पड़ने वाली बाधाएं दूर करने के लिए रिवैंप योजना में शहर के अंदर अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के पीछे खाली सरकारी भूखंड समेत अटसलिया में पुराने उपकेंद्र के पास दूसरा उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव बनाया गया, लेकिन दो दिन पहले मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में अब्दुल्लागंज में नए उपकेंद्र का प्रस्ताव रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार प्रबंध निदेशक का तर्क था कि अब्दुल्लागंज में पहले से बने उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाकर दोगुनी की जाए, ताकि जमीन और अन्य संसाधनों की बचत की जा सके। अब यह उपकेंद्र निगोही रोड पर शहर विधानसभा क्षेत्र के टिकरी गांव में स्थापित कराने का निर्णय किया गया। अधिकारियों का कहना है कि टिकरी और अटसलिया में नए उपकेंद्र बनने से शहरी क्षेत्र में चिनौर और रोजा उपकेंद्रों के फीडरों पर पड़ रहा अतिरिक्त विद्युत भार कम हो जाएगा। इसी के साथ रोजा समेत निगोही रोड के रिंग रोड तिराहे से पुवायां मार्ग पर रिंग रोड मोड़ तक पूर्व दिशा के आबादी क्षेत्र को भरपूर बिजली मिलने लगेगी और शहरी फीडर भी अगले कुछ वर्ष के लिए ओवरलोडिंग से जुड़ी दिक्कतों से मुक्त हो जाएंगे।

33 केवी क्षमता के उपकेंद्र की स्थापना के लिए कम से कम 1.5 एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है। अटसलिया में जमीन पहले से उपलब्ध होने के कारण वहां का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। टिकरी में ग्राम समाज की जमीन देखी जा रही है। अन्यथा ग्रामीणों से जमीन दान देने का अनुरोध किया जाएगा। रिवैंप योजना पर काम होने के बाद बिजली संबंधी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी - रामनरेश सरोज, अधीक्षण अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed