फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

छत्तीसगढ़ में फंसे मजदूर वापस पहुंचे घर खिले चेहरे

Wed, 20 May 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
जैतीपुर। छत्तीसगढ़ में फंसे शाहजहांपुर के 30 मजदूर सोमवार को सरकारी बसों में अपने घर लौट आए। इनमें गढ़िया रंगीन से 20, ग्राम केसीनगला से दो, मोहटा, जिगनिया, खिरिया रतन, इमलिया खुर्द के एक-एक और मलरिया मिर्जापुर गांव से चार मजदूर हैं।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले सभी 30 मजदूर छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के ग्राम भगतपुर स्थित एक गुड़ कारखाने में काम करने गए थे। वहां दो महीने काम सही चला। फिर कोरोना की वजह से कारखाना बंद हो गया। पूरे देश में लॉकडाउन होने से वे के चलते उन्हें कोई आशा नहीं जगी, छत्तीसगढ़ में फंस गए। जब राज्य सरकारों ने प्रवासी मजदूरों को वापस बुलाने का फैसला लिया तो उन्हें घर लौटने की उम्मीद जगी। इसके लिए वहां के प्रशासन द्वारा फार्म भरवाया गया है और ऑनलाइन पास के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

मजदूर सुशील शर्मा ने बताया वहां उनके पास खाने के लिए रुपये तक नहीं बचे। कारखाना मालिक भी उनका हाल जानने नहीं आया। ना ही वहां के प्रशासन ने राशन और खाने का कोई इंतजाम किया। तब इन मजदूरों ने फोन पर एसडीएम तिलहर को अपनी पीड़ा बताई। इसके दो दिन बाद कारखाना मालिक ने सभी मजदूरों को उत्तर प्रदेश की सीमा सोनभद्र तक एक गाड़ी में पहुंचा दिया। वहां से यूपी सरकार ने भेजी बस में सभी मजदूर सोमवार को तिलहर पहुंच गए। जांच के बाद सभी को गढ़िया रंगीन के शेल्टर होम मैं रखा गया है।इनमें रामलड़ैते, रूपा, मुस्कान, पवन, शिल्पी, दुर्गा, अरमान ,शिव शंकर, गुड्डू, अशोक, अंकुल अनिल, सुशील शर्मा, नेक्सू यादव, नन्हे शर्मा, अभिषेक शर्मा, पवन शर्मा, मुलायम यादव, विजय यादव, रिंकू, सूरजपाल, आकाश, कल्लू यादव, गोविंद, रामवीर, मिथुन, सुभाष, रामवीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed